फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth duped on pretext of job abroad in rudrapur

ऊधमसिंह नगर: विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगी, फर्जी वर्क वीजा पर दुबई भेजा

Fri, 30 Oct 2026 06:18 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 30 Oct 2026 06:18 PM IST
सार

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से ठगी का मामला सामने आया है। एजेंट ने विजिटर वीजा को एडिट कर वर्क वीजा बताया और युवक को दुबई भेज दिया। वहां पहुंचने पर वीजा फर्जी पाए जाने पर युवक को नौकरी से निकाल दिया गया और उस पर जुर्माना भी लगाया गया।

विज्ञापन
Youth duped on pretext of job abroad in rudrapur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी हो गई। एजेंट ने विजिटर वीजा को एडिट कर वर्क वीजा बताया और युवक को दुबई भेज दिया। वहां पहुंचने पर वीजा फर्जी पाए जाने पर युवक को नौकरी से निकाल दिया गया और उसपर जुर्माना भी लगाया गया।

रुद्रपुर के वार्ड 21 निवासी मुजाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रीत विहार निवासी अलीन खान का आवास विकास में जेड ग्लोबल के नाम से कार्यालय है। अलीन ने उसे दुबई में नौकरी दिलाने और वर्क परमिट पर भेजने का भरोसा दिया था। मुजाहिद ने अपनी बाइक और जेवर बेचकर दो लाख रुपये अलीन को दे दिए। आरोप है कि अलीन ने विजिटर वीजा को एडिट कर वर्क वीजा जैसा बनाकर उसे भेज दिया। वहां पहुंचने पर वीजा के विजिटर श्रेणी के होने का पता चला। इसके बाद उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा और जुर्माना भी भरना पड़ा। काफी मुश्किलों के बाद वह भारत लौट सका। 

विज्ञापन


वापस लौटने पर रकम मांगी तो आपोपी ने 30 हजार रुपये ही वापस किए। शेष 1.70 लाख रुपये देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। सीओ विभव सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed