फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

मां भगवती के ध्वजारोहण के साथ चैती मेले का आज से होगा आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme
काशीपुर में नवरात्र की तैयारी में सजा माता का मंदिर। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। 52 शक्तिपीठों में शुमार मां बाल सुंदरी देवी का चैत्र मास में लगने वाले उत्तर भारत के प्रसिद्ध चैती मेले का शनिवार को मां भगवती के ध्वजारोहण व हवन-पूजन के साथ शुभारंभ होगा। शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस मेले में दूरदराज से लाखों श्रद्धालु मां बाल सुंदरी देवी के दर पर मत्था टेकने और मन्नत मांगने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक बाल सुंदरी चैती मेले में उत्तराखंड के अलावा यूपी, दिल्ली और अन्य प्रांतों के श्रद्धालु की भी आस्था है। मान्यता है कि जिस स्थान पर गर्भगृह है, वहां मां सती की बायीं भुजा गिरी थी। इसलिए इस मंदिर को 52 शक्तिपीठों में एक माना जाता है। चैती मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि मां भगवती मेले का शुभारंभ चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां भगवती के ध्वजारोहण व हवन-पूजन के साथ होगा।
विज्ञापन

जबकि इस वर्ष चैत्र नवरात्र में मां भगवती बाल सुंदरी देवी का डोला मोहल्ला कानूनगोयान स्थित पंडा आवास से आठ अप्रैल की अर्द्धरात्रि में धार्मिक अनुष्ठान के बाद चैती मेला मैदान स्थित मंदिर पहुंचेगा। यहां मां बाल सुंदरी देवी की मूर्ति को गर्भगृह में भक्तजनों के दर्शन के लिए विराजमान किया जाएगा। मां भगवती की मूर्ति को मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री डोले में लेकर जाएंगे। जबकि मां भगवती का डोला 14 अप्रैल की अर्द्धरात्रि मंदिर से पंडा आवास को वापस आएगा। इस दौरान पंडा मनोज अग्निहोत्री मां भगवती की मूर्ति को डोले में लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर चैती मेला मैदान में टिनशेड की दुकानें बनाने के साथ ही प्रसाद की दुकानें, झूले आदि लगाने का भी काम भी जोरों से चल रहा है। दो वर्ष बाद लगने वाले चैती मेला के लिए लोगों में खासा उत्साह है। श्रद्धालु वैश्विक महामारी के बाद अब अपनी आराध्य मां बाल सुंदरी देवी के दर्शन कर मन्नत मांगेंगे। बाजार में नवरात्र के चलते पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। यहां लोग अपनी आराध्य देवी मां भगवती की घट स्थापना के लिए तैयारी में जुटे हैं। घट स्थापना शनिवार को की जाएगी। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेले का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। इस मौके पर डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, एसपी चंद्र मोहन सिंह और पंडा परिवार सहित भारी संख्या में संभ्रांत लोग मौजूद रहेंगे।

काशीपुर के चैती मेला परिसर में लगे झूले।

काशीपुर के चैती मेला परिसर में लगे झूले।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में नवरात्र की खरीदारी करते लोग

काशीपुर में नवरात्र की खरीदारी करते लोग- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed