फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

अमरनाथ यादव 80 साल की उम्र में भी बना रहे हैं कांवड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
काशीपुर में कांवड बनाते अमरनाथ यादव। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। काशीपुर में कांवड़ बनाने के काम को व्यावसायिक रूप देने वाले अमरनाथ यादव 80 वर्ष की उम्र में भी कांवड़ बनाने का काम कर रहे हैं। अमरनाथ यादव ने महाशिवरात्रि के पर्व को रोजगार के अवसर में बदला और उन्होंने कांवड़ बनाने का काम किया।
विज्ञापन

मोहल्ला ओझान निवासी अमरनाथ यादव नगर निगम परिसर के पास समाजसेवी अलका पाल के आवास के पास बैठकर कांवड़ बनाते हैं। उन्होंने 35 वर्ष पहले महाशिवरात्रि पर्व को रोजगार के अवसर में बदला। तब से वह प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर कांवड़ बनाकर शिवभक्तों को बेचते हैं।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल कांवड़ में रखकर लाते हैं। उन्होंने कांवड़ बनाने का काम शुरू किया लेकिन जैसे-जैसे लोगों में कांवड़ लाने की आस्था बढ़ी उसी रफ्तार से शहर में कांवड़ बनाने वाले बढ़ गए। अब शहर में आठ-दस लोग कांवड़ बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोले की कृपा से सबका काम चल रहा है। कोरोना के कारण दो साल तक शिवभक्त कांवड़ लेने नहीं गए इसलिए दो साल काम ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ महाशिवरात्रि पर्व के दौरान चार-पांच सौ कांवड़ बनाकर बेचते हैं। काशीपुर के अलावा बाजपुर, जसपुर, पीरुमदारा, रामनगर के लोग उनसे कांवड़ खरीद कर ले जाते हैं।
खड़ेश्वरी कांवड़ की सबसे अधिक मांग
काशीपुर। अमरनाथ यादव ने बताया कि कांवड़ खडे़श्वरी, झूलेश्वरी, बैकुंठी, झोली आदि प्रकार की होती है। सबसे अधिक मांग खडे़श्वरी कांवड़ की होती है। झूलेश्वरी व खडे़श्वरी कांवड़ को जमीन पर नहीं रखते हैं। झूलेश्वरी व खड़ेश्वरी कांवड़ में एक बार गंगाजल भरकर उठाने के बाद कंधे से नहीं उतारी जाती है। आवश्यक काम होने पर दूसरा व्यक्ति कांवड़ उठाता है। जबकि बैकुंठी कांवड़ को कहीं भी रख सकते हैं।

इन दिनों युवाओं में झंडे वाली और ऊंची कांवड़ का फैशन चल रहा है। इसमें धार्मिक और राष्ट्रीय झंडे लगे होते है। यह तकरीबन आठ फीट ऊंची होती है। एक कांवड़ की कीमत तीन से पांच सौ रुपये होती है। यादव ने बताया कि कांवड़ निर्माण में बांस के डंडे, बांस की खपचियां, बांधने के लिए सुतली और सजाने के लिए रंग-बिरंगे और चमकीले रिबन का प्रयोग होता है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि अंतिम सांस तक कांवड़ बनाकर भोले की सेवा करूं। उनके काम को उसका पुत्र रविशंकर यादव आगे बढ़ाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed