फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

बाबा सिकंदर शाह के उर्स से दिया नशामुक्ति का पैगाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
ग्राम बाबरखेड़ा में शिकंदर शाह के आस्ताने पर उर्स का शुभांरभ करते ब्लाक प्रमुख व अन्य। - फोटो : KASHIPUR
ग्राम बाबरखेड़ा में बाबा सिकंदर शाह के आस्ताने पर शुरू हुए तीन रोजा उर्स में नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। उर्स के पहले दिन उलेमाओं ने सामाजिक कुरीतियां खत्म कर परस्पर सौहार्द बनाए रखने के साथ ही रसूल अल्लाह के नक्शे कदम पर चलने की सीख दी।
विज्ञापन

महफिल ए मिलाद के बाद सोमवार शाम उर्स का शुभारंभ जसपुर के ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर और सामाजिक कार्यकर्ता रोहित चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बाबा के आस्ताने पर चादरपोशी कर मुल्क और कौम की खुशहाली की दुआ मांगी गई। अपनी तकरीर में उलेमाओं और दीगर वक्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के चलन पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी धर्म में नशे को ठीक नहीं माना जाता।
विज्ञापन

नशे से व्यक्ति न केवल खुद को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार और समाज को भी उसके कारण दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। उर्स में दिल्ली से आए कव्वाल रिजवान पेंटर और तस्लीम आरिफ ने अपने सूफियाना और नातिया कलाम से समा बांध दिया। कमेटी की ओर से उर्स में आए मेहमानों को पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। इस दौरान आस्ताने पर दुरुद फातिहा पढ़कर चादरपोशी करने वालों की भीड़ जमा रही। वहां जिला पंचायत सदस्य मो. इमरान, ताहिर हुसैन, ग्राम प्रधान इरशाद, कुलवंत सिंह, कारी मुशाहिद रजा, बब्बू, इस्लाम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed