अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्ला अलैह के 882वें सालाना उर्स के मौके पर जुलूस निकाला गया और फातेहा ख्वानी की गई।
खटीमा में नूरी मस्जिद इस्लाम नगर से पुरानी तहसील रोड होते हुए मुख्य चौराहे तक जुलूस निकाला गया। मौलाना इरफानुलहक कादरी, नासिर खान, सलाउद्दीन अंसारी, नाजिम सैरी, मो. तारिक, मौलाना बासिद, मौलाना शाहिद, मौलाना अजहर, मौलाना हुसैनी आदि थे।
इधर, जसपुर के लकड़ी मंडी स्थित फैजाने रमजान मस्जिद में खत्म-ए-कादरिया इज्तिमा का आयोजन कर लंगर बांटा गया। इस दौरान जीलानी व नुस्खा-ए-बगदादी की तिलावत की गई। मौलाना मोहम्मद आकिब अत्तारी ने गौस-ए-आजम के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कारी शहाबुद्दीन ने कुरान की तिलावत से इज्तिमा का आगाज किया। यहां मौलाना शुएब अत्तारी, मो.इरफान, हाजी शफीक अहमद, अमजद अत्तारी, रियाज अहमद, अफसर, शाहिद हुसैन, नसीम अत्तारी, मो.हाशिम आदि मौजूद रहे।