{"_id":"606cb66c8ebc3e8d1a154646","slug":"cultural-programme-kashipur-news-hld4207815198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा मियां के उर्स में आस्ताने पर रही कव्वाली की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा मियां के उर्स में आस्ताने पर रही कव्वाली की धूम
विज्ञापन
काशीपुर में उर्स कार्यक्रम का शुभारंभ करती मुक्ता सिंह व शैलेंद्र मिश्रा।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला खालसा स्थित दादा मियां की मजार पर आयोजित सालाना उर्स में कव्वालियों की धूूम रही। मुख्य अतिथि मुक्ता सिंह और शैलेंद्र कुमार मिश्रा एड. ने फीता काटकर कव्वाली कार्यक्रम का शभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सूफियाना कलाम भाईचारे और परस्पर सौहार्द का संदेश देते हैं।
अकीदतमंदों ने दादामियां की मजार पर चादर चढ़ाकर विश्व शांति के लिए अमन-चैन की दुआएं कीं। रामपुर के हसीन साबरी और इस्तेकार साबरी कव्वाल ने अपने कलाम से समां बांधे रखा। खतीबे हिंदुस्तान मौलाना हाशिमी नूरी ने उलेमाओं की शान में तकरीर की।
कहा कि औलियां के मजारों पर फैज का लंगर जारी है। इनके आस्तानों से लोगों की तकदीर और तदबीर संभल जाती है। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया गया। वहां कांग्रेेस नेता शफीक अंसारी, जफर मुन्ना, गददी नसीन सैयद ओबेश अली, सैयद आसिफ अली, मुस्तकीम रजा, आदिल, पप्पू, रिहान, सुभान आमिर अंसारी, पार्षद नजमी अंसारी, भास्कर त्यागी, अकिंत चौधरी, संजीव कुमार आदि थे। (संवाद)