फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme in Nanakmatta sahib

मोनी अमावस्या : सिख संगत ने सुख-शांति की अरदास की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme in Nanakmatta sahib
मौनी अमावस्या के मौके पर गुरुद्वारा नानकमत्ता में उमड़ी संगत। - फोटो : SITARGANJ
संगत ने सुख शांति की अरदास की
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर रागी, ढांढ़ी और कविसरी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान
संवाद न्यूज एजेंसी
नानकमत्ता। मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर दरबार साहिब में मत्था टेका और गुरु का प्रसाद ग्रहण कर सुख शांति व समृद्धि की कामना की। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की काफी तादात रही। श्रद्धालुओं ने छेवी पातशाही गुरुद्वारा, बाऊली साहिब, अजायब घर, चित्र प्रदर्शनी, दूध वाला कुआं के दर्शन कर खुद को धन्य किया।
बाबा अलमस्त हाल में धार्मिक दीवान सजाया गया। इसमें प्रसिद्ध रागी, ढांढ़ी, कविसरी जत्थो ने गुरु की महिमा का गुणगान कर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। लंगर हॉल में गुरु का अटूट लंगर बरता गया। सरकार की गाइडलाइन के तहत कोरोना नियमों का पालन करने के लिए श्रद्धालुओं से अपील की गई थी। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी भी की। अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचकर बाबा बचन सिंह, बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लिया और गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। वहां बाबा कश्मीर सिंह, बाबा रेशम सिंह, बाबा सतनाम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, कार्यवाहक महासचिव धन्ना सिंह, पाल सिंह, परगट सिंह, महेंद्र सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-11एसटीजी03पी:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed