फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme in Kashipur

संर्कींणताओं के दायरे से उठकर राष्ट्रहित में कार्य करें : चैतन्यपुरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme in Kashipur
गढ़ीनेगी में सत्संग को संबोधित करते महाराज हरिचैतन्यपुरी। - फोटो : KASHIPUR
श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर हरि चैतन्यपुरी ने कहा कि संकीर्णताओं के दायरे से उठकर राष्ट्रहित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति में परमात्मा के प्रति विश्वास ही नहीं अपितु दृढ़विश्वास होना चाहिए। ईश्वर के प्रति यदि मन में संशय का भाव आता है तो भक्त की भक्ति स्वत: ही नष्ट हो जाती है। निज हित में चिंतन करने की स्थिति में ऐसा होता है।
विज्ञापन

चैतन्यपुरी सोमवार को गढ़ीनेगी स्थित श्री हरिकृपाधाम में भक्तों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानवता, नैतिकता, चरित्र का निरंतर ह्रास हो रहा है। हम स्वयं इतनी चिंता नहीं कर सकते जितनी प्रभु परमात्मा के प्रति चिंतन पर हमारी चिंता करेंगे। संसार में सभी लोग स्वार्थवश ही संबंध रखते है। बिना स्वार्थ के संबंध बनाए रखने वाले व्यक्ति अपवाद स्वरूप ही मिलेंगे। बिना किसी स्वार्थ के जीवों का हित चाहने वाले संत, गुरु व परमात्मा ही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना विचारे कोई कर्म न करें और न कुछ बोलें। विचारशील प्राणी कुछ भी बोलने और व्यवहार करने से पहले विचार करता है ताकि उसे आत्मगिलानी, पश्चाताप व उपहास का सामना नहीं करना पडे। संत, गुरु व परमात्मा दाता है न कि भिखारी। संत, गुरु, ब्राह्मण व शिक्षकों ने अपने सम्मान व गरिमा को स्वयं खोया है। संत व गुरु हमारी संपत्ति नहीं, अपितु संतति चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed