फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme in Bazpur

भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली भव्य कलशयात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme in Bazpur
बाजपुर में कलश शोभायात्रा की अगुवाई करते महाराज। - फोटो : BAZPUR
कृष्णा कृपा मिशन और श्रीमद्भागवत कथा समिति की ओर से सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को मंडी समिति परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर से संप्रदायाचार्य स्वामी लक्ष्मण दास महाराज की अगुवाई में कलश यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए कथा स्थान जानकी मंडप पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रीमद्भागवत कथा शुरू की गई। इसमें मुख्य यजमान के रूप में राजकुमार और उनकी पत्नी गीता चंद्रा रहे। जबकि प्यारे लाल, श्रीनिवास मित्तल, वचन लाल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन स्वामी लक्ष्मण दास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत अंतर्मन के सभी कलह को दूर करता है। साथ ही जीवन के सभी अंधकार को दूर करता है। श्रीमद्भागवत कथा से समाज में समरसता एकजुटता और प्रेम भाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में मानव पाप से घिरा है क्योंकि अनजाने में इतने पाप हो जाते हैं कि पता ही नहीं चलता लेकिन जब हम सत्संग श्रवण करते हैं तो हमारे जीवन के सभी पाप दूर हो जाते हैं। वहां नेहा कालरा, स्वीटी बंसल, कुसुम सैनी, हेमा, पार्वती, शताक्षी, दर्शना गोयल, रविंद्र बंसल, राधेश्याम गर्ग, संजीव आदि थे। (संवाद)

 बाजपुर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश शोभायात्रा निकालतीं महिलाएं।

बाजपुर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश शोभायात्रा निकालतीं महिलाएं।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed