फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
बाजपुर में इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी जिसको देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने हमेशा देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया। आज हमारे देश को ऐसे ही दृढ़ व मजबूत इच्छाशक्ति वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है। वहां पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अरुण पांडे, हरीश बावरा, मोहनखेड़ा,विजय अरोरा, साबिर अहमद, राजीव कामरा, संदीप चीमा, अर्जुन विश्वास,बाबू खान, स परवेज कुरेशी, श्यामल मंडल, साबिर खान, ओंकार ढिल्लो आदि थे।
विज्ञापन

गदरपुर में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी
गदरपुर। नगर के हजारीलाल पेट्रोल पंप पर एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के देश के विकास में किए गए योगदान की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहां राजेंद्र पाल सिंह, मनजीत लांबा, सुरेशी शर्मा, प्रीत ग्रोवर, सुभाष बेहड़, भीम ठुकराल, नासिर हुसैन, सिद्धार्थ भुसरी, सुमन सिंह, पायल बजाज आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
बाजपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जयंती शुक्रवार को पूर्णानंद तिवारी पुस्तकालय में मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष अनिलसेन ने समाज सेवा कर रही साधना द्विवेदी, दर्शना शर्मा, ऊषा शर्मा, रेखा पांडेय, मंजू कश्यप, प्रेमा रानी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां जसवंत सिंह, जैदी खान, प्रिंस शाहरी, रेशम यादव, मुस्तकीम, तनवीर खां उर्फ गुड्डू, दीपक सेन आदि थे। संवाद

जयंती पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किया स्मरण
काशीपुर। कांग्रेस नवचेतना भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती श्रृद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने देश के विकास और आत्मनिर्भरता में गांधी के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें आयरन लेडी बताया। इस मौके पर दिवंगत इंदिरा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वहां संदीप सहगल, मनोज जोशी, मुक्ता सिंह, अरुण चौहान, अलका पाल, आशीष अरोरा, गौतम मेहरोत्रा, महेंद्र बेदी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

गदरपुर में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता।

गदरपुर में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

रुद्रपुर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed