फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

जय श्री राम के नारों के साथ शोभायात्रा निकाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
बाजपुर के तीन मंदिर में आरती करते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
विहिप कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन की प्रथम वर्षगांठ हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान तीन मंदिर में महाआरती, हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इसमें विहिप सहित हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामराज रोड स्थित तीन मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सीताराम दरबार के समक्ष जन शिक्षा समिति के प्रांत मंत्री लीलाधर पंतौला, विहिप के जिला मंत्री यशपाल राजहंस, आलोक गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महाआरती, श्री हनुमान चालीसा पाठ कर पूजा अर्चना की गई। विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने कहा कि 5 अगस्त 2020 में अयोध्या में भूमि पूजन से राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ था।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन और कारसेवकों केे बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। वहां विहिप जिला उपाध्यक्ष राजेश पाठक, जिला सह मंत्री तेज प्रकाश शर्मा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख कोमल गोस्वामी, जिला बलोपासना प्रमुख विशाल दक्ष, राम बहोरे पाठक, राजकुमार चंद्रा, देव चंद्रा, बलराम सहगल, जितेंद्र पासी, अरुण भारद्वाज, तान सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed