फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural news in district.

Udham Singh Nagar News: कट जाएगी चौरासी तेरी, कर वंदना बाबे नानक दी

Sun, 12 Jan 2025 04:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Jan 2025 04:46 AM IST
विज्ञापन
Cultural news in district.
सितारगंज। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर जो बोले सो निहाल... सतश्री अकाल, वाहे गुरु जी दा खालसा... वाहे गुरु जी दी फतेह और कट जाएगी चौरासी तेरी, कर वंदना बाबे नानक दी... जैसे जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

शनिवार को सिख संगत ने विशाल नगर कीर्तन निकाला, जो अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा से मुख्य चौराहा होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान गुरु महाराज की पालकी के आगे सैकड़ों महिलाएं व पुरुष नाम जपने के साथ झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन में रागी, ढाडी और रंजीत अखाड़ा रुद्रपुर की गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर विवश कर दिया। इस दौरान जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा पर नगर कीर्तन का स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा को आकर्षक झालर और नगर को तोरण द्वारों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सुखदेव सिंह, महेश मित्तल, सोप्रीत बाॅबी, गुरजीत सिंह, दलवीर सिंह, सुखबीर सिंह बेदी, पलविंदर सिंह औलख ने कीर्तन में शामिल होकर सिख संगत को गुरु पर्व की बधाई दी। वहां गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा के प्रधान गुलजार सिंह, जसवंत सिंह, अवतार सिंह, आत्मा सिंह, गुरदेव सिंह, संतोष सिंह, अमर सिंह, सुखविंदर सिंह आदि थे।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed