फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural

धूमधाम से मनाया गुरुगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cultural
बाजपुर गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन करते रागी जत्थे। - फोटो : BAZPUR
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पंजाब से आए रागी जत्थे ने गुरुद्वारे में कीर्तन पाठ किया। लोगों ने भी गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेकने के साथ अरदास की।
विज्ञापन

काशीपुर स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के लिए पूरी तरह से सजाया गया था। सुबह से ही लोग गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेक कर अरदास मांग रहे थे। पंजाब से आए रागी जत्थे ने कीर्तन पाठ किया। इसके बाद लंगर का भी आयोजन किया गया। गुरुद्वारा श्री ननकाना सहिब के प्रबंधक सरदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 20 जनवरी को मनाया जाता है।
विज्ञापन

जत्थे के लिए तारीख न मिल पाने के कारण पांच जनवरी को ही प्रकाश पर्व मनाया गया। विधायक हरभजन सिंह चीमा और मेयर ऊषा चौधरी ने भी गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। सरदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में शाम को भी कीर्तन पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहां गुुरुद्वारे के ग्रंथी नवजोत सिंह, बाबा हरी सिंह, जत्थेेदार बाबा लक्खा सिंह, रतन सिंह, हरदेव सिंह, प्रगट सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर हुआ अखंड पाठ
जसपुर। सिख समुदाय के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर एवं देहात के गुरुद्वारों में अखंड पाठ कर लंगर का आयोजन किया गया।
मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर देहात क्षेत्र के गुरुद्वारों के साथ-साथ नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान गुरु की महिमा का बखान कर उनकी शिक्षा, उपदेशों को युवा पीढ़ी को बताया। इस दौरान देश के किसानों की खुशहाली के लिए अरदास भी की गई। इस दौरान देवेंद्र जीत सिंह, प्रेम सहोता, अशोक सिद्धू, कुलवंत सिंह दीदार सिंह, इंद्रपाल सिंह, सतवंत सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह,महेंद्र अरोरा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व
किच्छा। आवास विकास कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानकदरबार में दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अमृतसर से आए ढाड़ी जत्थे के भाई पूरन सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पुरानी मंडी की ओर से चाय का लंगर बांटा गया जबकि आवास विकास कमेटी की ओर से दिन भर लंगर अटूट बरता गया। वहां पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह विर्क, गुरनाम सिंह नागी, जगयप सिंह गोल्डी, कंवलजीत सिंह बठला, अवतार सिंह, सुखवंत सिंह, श्रवण सिंह, हरजीत सिंह, सतपाल कक्कड़, निर्मल सिंह हंसपाल, रक्षपाल सिंह, प्रीतम सिंह, महावीर सिंह आदि थे। संवाद
गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया
बाजपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब से आए प्रचारक, रागी जत्थों ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में कथा, कीर्तन भाई दर्शन सिंह, कथावाचक भाई राजेंद्र सिंह, पंजाब से आए भाई गुरविंदर सिंह, ढाड़ी जत्थों ने गुरुवाणी की महिमा का गुणगान किया। प्रभलीन कौर और रोशन सिंह ने गुरु जी के जीवन पर आधारित कविता पाठ किया।

इस दौरान संगत ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर सुखजीत सिंह पूनिया, बाज सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. अनूप सिंह, मंजीत सिंह पूनिया, दिलसरण सिंह, कुलवंत सिंह, हरदयाल सिंह, रणजीत सिंह, अवतार सिंह, अजीत सिंह, हरवीर गिल, जगपाल सिंह, हरदयाल सिंह, अजीत सिंह आदि थे। इस अवसर पर हरि सिंह नलुआ अखाड़े की ओर से गतका करतब दिखाए गए। श्री गुरु साहिब केे शस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई। (संवाद)

काशीपुर गुरूद्वारे में गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा दीवान।

काशीपुर गुरूद्वारे में गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा दीवान।- फोटो : KASHIPUR

फोटो      बाजपुर गुरुद्वारा साहिब परिसर में गुरु जी के शस्त्रों की लगी प्रदर्शनी

फोटो बाजपुर गुरुद्वारा साहिब परिसर में गुरु जी के शस्त्रों की लगी प्रदर्शनी- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed