{"_id":"6078874d8ebc3ed82f3ceed3","slug":"cultural-gathring-at-pantnagar-university-rudrapur-news-hld421771926","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद रहें विचारों से, पर जुड़े रहें संस्कारों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद रहें विचारों से, पर जुड़े रहें संस्कारों से
विज्ञापन
पंतनगर में हुए कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करते अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह व अन्य।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। सांस्कृतिक चेतना परिषद की ओर से नवसंवत्सर-2078 के अवसर पर नवारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी हाल में हुए कार्यक्रम में सांस्कृतिक रैंप वॉक, गणेश और नवदुर्गा वंदना के साथ विभिन्न प्रदेशों के लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि युवा विचारों से तो आजाद रहें लेकिन संस्कारों से जुड़े रहें।
मुख्य वक्ता कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. शिवेंद्र कश्यप ने भारतीय पंचांग की विशेषताएं बताईं। मुख्य अतिथि कुलसचिव और विवि के कार्यवाहक कुलपति डॉ. एके शुक्ला ने युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह ने युवाओं में संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहां पर चेतना परिषद के छात्र अध्यक्ष शुभम सिंह, को-स्टाफ काउंसलर डॉ. विनीता राठौर आदि थे।
पलक, रिया, संध्या और प्रज्जवल की टीम अव्वल
पंतनगर। लोगो प्रतियोगिता के विजेता होम साइंस के यशु नैनवाल रहे। टेक कालेज के इशु यादव को द्वितीय एवं एजी कालेज के प्रियांशु दीक्षित को तृतीय पुरस्कार दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता में एजी कालेज के छात्र पलक चतुर्वेदी, रिया मेहरा, संध्या तोमर, प्रज्ज्वल आर्या की टीम को विजेता घोषित किया गया। सचिव रवि झा को मान्यता पुरस्कार भी प्रदान किया गया।