फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural Gathering in buksa

Udham Singh Nagar News: बुक्सा जनजाति की ढलैया पूजा सम्पन्न

Wed, 04 Jun 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 04 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering in buksa
गूलरभोज। बुक्सा जनजाति समाज की सदियों से प्रचलित ढलैया (आषाढ़ी) पूजा कर लोगों ने देश की उन्नति की कामना की। ग्राम चंदायन में ग्रामवासियों ने स्वनिर्मित डलिया में पूजन में प्रयुक्त देवी भोग के व्यंजनों को रखकर ग्राम के मुखिया बसंत सिंह के आंगन में निर्मित नगराई (ग्राम देवता ) की पूजा की। इसके बाद ग्राम के दक्षिण दिशा में आसुरी शक्तियों से रक्षा के लिए देवों के प्रतिष्ठित थान में पूजन किया गया। जनजाति आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर ने बताया कि जनजाति समाज की यह पूजा रक्षक के रूप में शक्ति स्वरूप कुलदेवी मां बाल सुंदरी सहित समस्त देवी माताओं को समर्पित है। वहां करम सिंह, हरि सिंह, कैलाश सिंह, नंदन सिंह, सावित्री देवी, गोमती देवी, रामदेई देवी, चंदों देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed