{"_id":"5dc9adc48ebc3e5b330af700","slug":"cultural-and-colorful-programs-celebrated-at-iim-agnitriya-19-kashipur-news-hld3636630122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम के अग्नित्रया-19 में रही सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम के अग्नित्रया-19 में रही सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
काशीपुर आईआईएम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) का वार्षिक अग्नित्रया-19 कार्यक्रम का रविवार देर रात समापन हो गया। इस दौरान इंटर कॉलेज फेस्ट के रंगारंग कार्यक्रमों और मशहूर गायक हार्डी संधू ने अपने गीतों से समा बांधा।
कुंडेश्वरी एस्कॉर्ट फार्म स्थित आईआईएम संस्थान में आठ से 10 नवंबर तक तीन दिनी अग्नित्रया-19 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के 15 स्कूलों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अग्नित्रया के इतिहास की पुस्तकों में अपना नाम अंकित कराने का भरपूर प्रयास किया। इस दौरान विपणन व वित्त जैसे डोमेन से 10 प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन के अवसर पर अभिव्यक्ति, मॉडल यूनाइटेड नेशंस व आईआईएम काशीपुर जैसे विभिन्न अद्वितीय कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस दौरान तीनों दिन स्टार नाइट आयोजित की गई। स्टार नाइट में आठ नवंबर को स्टैंड-अप कॉमेडियन निशांत तंवर और आकाश गुप्ता ने हास्य व्यंग से दर्शकों को गुदगुदाया। नौ नवंबर को सर्वप्रिय सनसनी ईडीएम पॉप म्यूजिक डुओ जेफिरटोन ने संस्थान के सनबर्न समारोह में अपना जलवा बिखेरा।