फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crowds of consumers gather for gas bookings and cylinder collection; commotion ensues.

Udham Singh Nagar News: गैस बुकिंग और सिलिंडर लेने लगी उपभोक्ताओें की भीड़, हंगामा

Thu, 09 Apr 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Crowds of consumers gather for gas bookings and cylinder collection; commotion ensues.
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित यादव गैस एजेंसी पर बुकिंग पर्ची कटवाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। इस दौरान उपभोक्ताओं और एजेंसी पर मौजूद एक व्यक्ति से झपड़ हो गई। एजेंसी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता ने आत्महत्या करने तक की चेतावनी दे दी। जिस पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


एसडीएम एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने निरीक्षण कर होम डिलीवरी से ही सिलिंडर देने की सख्त हिदायत दी।

बुधवार को यादव गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुकिंग के लिए पर्ची कटवाने और सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। पर्ची के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान एक उपभोक्ता और एजेंसी संचालक के समर्थक से तीखी झड़प हो गई। उपभोक्ताओं ने आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। जिस पर एजेंसी प्रबंधन ने उपभोक्ता को समझाकर शांत कराया। उपभोक्ताओं ने सिलिंडर वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने तहसीलदार पीएस चौहान, बीडीओ शेखर जोशी ने टीम के साथ मंडी समिति परिसर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर छापा मारा। इस दौरान सिलिंडर स्टाक का मिलान किया।
विज्ञापन

एजेंसी प्रबंधक रामबाबू को एजेंसी किसी भी उपभोक्ता को सिलिंडर नहीं देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि एजेंसी संचालक सिलिंडरों वितरण करने का विवरण प्रतिदिन अवगत करायेंगे। गैस सिलिंडर वितरण में लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं होगी। इसके बाद एसडीएम ने हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित यादव गैस एजेंसी संचालक को होम डिलीवरी से ही सिलिंडर देने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed