भाई बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में इन दिनों राखियां छाई हुई हैं। बच्चों की लाइट वाली राखी से लेकर स्टोन राखियां, भाभी के लिए लुंबा राखियां खूब पसंद की जा रही हैं। मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है।
रक्षाबंधन का पर्व सावन माह की पूर्णिमा में 22 अगस्त को मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण में बाजार में खरीदारी की छूट मिली तो सुबह से लेकर शाम तक बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में पांच रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। बहनें अपने छोटी भाइयों के लिए डोरेमोन, बेन-10, टॉम एंड जेरी, छोटा भीम, स्पाइडरमैन, सुपरमैन जैसी कार्टून, टॉय व लाइट निंग की राखियां खूब खरीद रही हैं। राखियों में सबसे ज्यादा बच्चों के लिए काफी वैराएटी में बाजार में राखियां उपलब्ध हैं, जबकि बड़ों के लिए अमेरिकन डायमंड राखी, क्रिस्टल राखी, चंदन सैंटेड राखी, एंटीक स्टोन राखी 100 से 500 रुपये तक मिल रही हैं। भाई-भाभी राखी 50 से 250 रुपये तक मिल रही है।