फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crowd For Labour Ragistration in Rudrpaur

लेबर कार्ड संशोधित न होने पर बैरंग लौटीं सीएम के गृह क्षेत्र की महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Crowd For Labour Ragistration in Rudrpaur
ुद्रपुर श्रम भवन कार्यालय में डब्ल्यूएफसी कक्ष के बाहर लगी भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सीएम के गृह क्षेत्र खटीमा से श्रम भवन में लेबर कार्ड संशोधित कराने पहुंचीं महिलाओं को लौटना पड़ा। महिलाओं ने कहा कि वह खटीमा से छह गाड़ियां बुक कराके लेबर कार्ड में अपने बच्चों का नाम लिखवाने पहुंची थी लेकिन श्रम विभाग उनकी समस्या नहीं सुलझा सका
विज्ञापन

खटीमा, शक्तिफार्म आदि क्षेत्रों से शनिवार को 250 से अधिक महिलाएं लेबर कार्ड बनवाने और संशोधन कराने श्रम भवन कार्यालय में पहुंची लेकिन पहले ही 150 महिलाओं को डब्ल्यूएफसी केंद्र से कार्ड प्रिंट के लिए टोकन मिल चुके थे।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी के कारण अधिक कार्य न होने पर महिलाओं ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से भी शिकायत की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार पुरोहित ने बताया कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने खटीमा में डब्ल्यूएफसी सेंटर नहीं खोला है। इस कारण वहां के श्रमिकों को श्रम भवन कार्यालय रुद्रपुर में आना पड़ता है। इस कारण श्रम भवन में काफी भीड़ हो जाती है। बताया कि खटीमा में डब्ल्यूएफसी सेंटर खोलने की मांग कई बार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed