{"_id":"f6b9a4a042a602d94febb34cd8d2f4ba","slug":"youths-hurled-down-from-the-moving-train-robbing-rs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से रुपये लूट कर चलती ट्रेन से नीचे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से रुपये लूट कर चलती ट्रेन से नीचे फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक से तीन हजार रुपये लूट कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घायल को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह लालकुआं से काशीपुर आ रही पैसेंजर में एक युवक आ रहा था। काशीपुर रेलवे स्टेशन से कुछ पहले डिब्बे में सवार तीन चार लोगों ने पकड़कर उसके पास से तीन हजार रुपये लूट लिए।
उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे रेलवे लाइन किनारे से उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने अपना नाम प्रकाश पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी बदायूं बताया है। वह यहां महुआखेडा गंज में काम की तलाश में आ रहा था। घायल अधिक बोलने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन