फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   young man shot at wedding

शादी समारोह में हुआ विवाद में युवक को गोली मारी

Thu, 25 Jan 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 25 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
young man  shot at wedding
पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

शादी समारोह में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर गोलियां चली दीं, पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पक्ष के लोगों ने गोली चलाने वाले को पकड़कर जमकर पीटा। उसकी भी हालत गंभीर बनी है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तमंचा जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार रात नौ बजे थारु गोरीखेड़ा गांव में नारायन सिंह के बेटे शिशुपाल सिंह का विवाह समारोह चल रहा था। इसी बीच गांव के ही गुरपाल सिंह (26) पुत्र गुरमुख सिंह और ज्ञान सिंह (36) पुत्र रामेश्वर सिंह राना के बीच झगड़ा हो गया। ग्रामीणों ने दोनों में बीच-बचाव करा दिया। इस बीच गुरपाल ने तीन राउंड गोलियां चला दीं, जिससे पेट में गोली लगने से ज्ञान सिंह घायल हो गया। 
विज्ञापन


यह देख ज्ञान सिंह पक्ष के लोगों ने गुरपाल को पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगाई, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने ज्ञान सिंह को तत्काल नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति देख भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग के बाद घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय ने तमंचा कब्जे में ले लिया और गंभीर रूप से घायल गुरपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। डाक्टर ने उसकी भी गंभीर स्थिति को देख हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उपाध्याय ने बताया कि जांच में गुरपाल सिंह द्वारा फायरिंग करना सामने आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed