फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Worker's murder are arrested soon

मजदूर के हत्यारोपी जल्द हों गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Worker's murder are arrested soon
कोतवाली में धरना देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
 साढ़े पांच माह पूर्व मजदूर की हत्या कर पानी में फेंकेे गए शव के मामले का खुलासा न होने से आक्रोशित लोगों ने कोतवाली गेट पर धरना दिया और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक पाल ने कहा कि हत्यारोपियों को बचाने के लिए पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
  उल्लेखनीय है कि बीती 25 जुलाई को वार्ड संख्या दो निवासी इरशाद अहमद (मजले) सिडकुल फेज टू में सीमेंट उतारने गया था और वहां से लापता हो गया। दो दिन बाद फेज टू में सड़क किनारे खंती में उसका शव पानी में तैरता मिला था। परिजनों ने इरशाद की हत्या कर शव खंती में फेंकने की आशंका जताई थी और पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन, तब से अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ। पाल ने कहा कि गत 30 नवंबर को नई बस्ती लौका में दलित परिवार की झोपड़ी जला दी गई।
विज्ञापन


तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर कोतवाल बीएस भाकुनी ने झोपड़ी जलाने के आरोपियों के खिलाफ सप्ताह भर के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहां अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद, कांग्रेसी नेता यूसुफ मलिक, गुरसाहब सिंह गिल, गंगा सागर, आजम मलिक, जावेद सिद्दीकी, तस्लीम अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed