फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   worker died Factory

फैक्ट्री की मिक्सर मशीन में फंसकर ठेका श्रमिक की मौत

Fri, 02 Feb 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Fri, 02 Feb 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
worker died Factory
रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में फैक्ट्री प्रबंधन से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala

सिडकुल की सेक्टर नौ स्थित एक फैक्ट्री की मिक्सर मशीन की चपेट में आकर ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक पिछले सात साल से फैक्ट्री में ठेके पर काम कर रहा था। फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को फैक्ट्री में रोजगार देने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


मूल रूप से मोहल्ला कोहड़ापीर बरेली (यूपी) का रहने वाला अखिलेश शर्मा (54) पुत्र रामदास शर्मा ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में रहता था। वह 2010 से सिडकुल की सेक्टर नौ स्थित रूप पॉलीमर लिमिटेड कंपनी में ठेका श्रमिक काम कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को वह फैक्ट्री में रबर मिक्स करने के लिए लगाई गई मशीन पर काम कर रहा था। इसी बीच अचानक उसके कुर्ते की बांह मशीन में फंस गई।
विज्ञापन


कुर्ते को निकालने के प्रयास में अखिलेश भी मशीन की चपेट में आ गया। आननफानन में मशीन पर काम कर रहे दूसरे श्रमिक ने मशीन बंद की, लेकिन तब तक मशीन में कटने से अखिलेश की मौत हो चुकी थी। शव को किसी तरह मशीन ने बाहर निकाला गया। फैक्ट्री प्रबंधन की सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों के बीच असंतोष की आशंका को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने सिडकुल चौकी के साथ ही ट्रांजिट कैंप थाने की पुलिस को भी फैक्ट्री के बाहर तैनात कर दिया। हालांकि फैक्ट्री कर्मियों ने किसी तरह का हंगामा नहीं किया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे फैक्ट्री के एचआर हेड रवि ने बताया कि मृतक फैक्ट्री में ठेका श्रमिक के रूप में काम कर रहा था, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देगा। मृतक के परिवार के एक सदस्य को फैक्ट्री में नौकरी भी दी जाएगी। इधर, पुलिस ने बरेली में रह रहे मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

आठ माह में आठ श्रमिकों की जान चली गई 
सिडकुल की फैक्ट्रियों में पिछले आठ माह में सात श्रमिकों की जान जा चुकी है। श्रमिकों की मौत के मामले में अक्सर फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही ही सामने आई है। अधिकांश मामलों में फैक्ट्रियों में हादसे का कारण अनभिज्ञ श्रमिकों से भारी मशीनों पर काम करवाया जाना है। करीब तीन वर्ष पूर्व आसाल कंपनी में चलती मशीन के बीच में फंसकर एक श्रमिक की मौत हो गई थी।

आठ माह पूर्व श्रीराम फाउंडरी कंपनी में मशीन से गिरकर एक श्रमिक की मौत हुई थी। इसी दौरान हिंदुस्तान जिंक कंपनी के बाहर ट्राले के नीचे कुचलकर एक श्रमिक की मौत हो गई। पांच माह पूर्व आर्चिड प्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी में ऐसी का कंप्रेशर फटने से एक श्रमिक की मौत के साथ ही पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। बीते दिसंबर में सालासर सिथेंटिक फैक्ट्री की फुली यार्ड मशीन फटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक घायल हुआ।


एक सप्ताह पूर्व रिद्धि सिद्धि कंपनी में मशीन से उतरते समय गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। इसके अलावा बीते मंगलवार को सितारगंज सिडकुल में बालाजी एक्शन बिल्डवेल कंपनी में  चीपर मशीन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed