फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   women kills her husband

महिला ने करवाई पति की हत्या

Thu, 28 Jun 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Thu, 28 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
women kills her husband
man - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
एक महिला ने अपने मौसेरे भाई एवं सहेलियों की मदद से पति की हत्या कर दी। पति का शव ग्राम कचनालगाजी के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक के भाई ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ आईटीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है।
ग्राम कनौरा (बाजपुर) निवासी राकेश उर्फ हरकेश (35) पुत्र मेघराम बाजपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन काम करता था। छह वर्ष पहले उसने ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में मकान बनाया था। परिवार में पत्नी माया के अलावा दो पुत्रियां मधु (12) प्रीति (6) और बेटा आकाश (8) हैं। छह माह से उनके घर में महिला का मौसेरा भाई ग्राम तख्तपुर कुंदरकी (मुरादाबाद) निवासी इंद्रपाल पुत्र रामकिशोर भी रहता था। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह काशीपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक ने काशीपुर-बाजपुर ट्रैक पर किमी 55/11 के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी। इस पर आईटीआई चौकी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के गले, चेहरे एवं छाती पर चोट के निशान थे। राजपुरम निवासी छतर सिंह ने शव की शिनाख्त अपने जीजा राकेश के रूप में की। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद उसके मौसेरे भाई इंद्रपाल सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने राकेश की हत्या का राज उगल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई कनौरा (बाजपुर) निवासी कमल सिंह ने आईटीआई थाने में राकेश की पत्नी माया, इंद्रपाल सिंह के अलावा ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी रेखा पत्नी रामबाबू, जमुना पत्नी धर्म सिंह, थाना भगतपुर (मुरादाबाद) निवासी गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने राकेश की हत्या का सच उगल दिया।

हत्या का राज खोलने में मददगार हुआ इंजन ऑयल
काशीपुर। वाहनों से निकाला गया इंजन आयल राकेश के हत्यारों तक पहुंचने में मददगार साबित हुआ। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस एवं मृतक के संबंधी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर उसका मौसेेरा भाई इंद्रपाल सिंह भी था। लोगों ने शव देखा तो पैरों पर जला हुआ इंजन ऑयल लगा था। पास खड़े इंद्रपाल के कपड़ों पर भी काला तेल लगा था। मौके पर पड़े जूतों पर भी काला तेल था। यह देख मृतक के भाई कमल सिंह एवं साले छतर सिंह ने इंद्रपाल को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने राकेश की हत्या करने की बात कबूल ली।

कचनालगाजी में किराए के कमरे में दिया हत्या को अंजाम
काशीपुर। ग्राम कचनालगाजी स्थित एक किराए के मकान में राकेश की हत्या की गई। आरोपियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे इंद्रपाल एवं गुड्डू ने राकेश के साथ उसके घर पर शराब पी। इसके बाद राकेश को दवा दिलाने के बहाने इंद्रपाल उसे बाइक पर बैठा ले गया। बाइक रेखा चला रही थी। ये तीनों ग्राम कचनालगाजी में गुड्डू के कमरे पर पहुंचे। गुड्डू ने यह कमरा गाजियाबाद निवासी साजिद से किराए पर लिया था। इसी कमरे में इंद्रपाल, गुड्डू, रेखा, जानकी, माया ने गला दबाकर और मारपीट कर राकेश की हत्या कर दी।

गुड्डू ने शव कंधे पर रखकर ट्रैक तक पहुंचाया
काशीपुर। ग्राम कचनालगाजी के जिस कमरे में राकेश की हत्या की गई, वहां से रेलवे ट्रैक तक जाने के लिए पगडंडी तक नहीं है। ऐसे में गुड्डू ने राकेश का शव कंधे पर लादकर रेलवे ट्रैक तक पहुंचाया और हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव रेलवे लाइन पर डाल दिया। ट्रेन की चपेट में आने से राकेश के एक पैर की ऐड़ी कट गई थी।

दो बार पहले भी रची थी राकेश की हत्या की साजिश

अनैतिक धंधे का विरोध करने पर राकेश उर्फ हरकेश को अपनी जान गंवानी पड़ी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इससे पहले दो बार राकेश की हत्या करने की साजिश रची गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
ग्राम परमानंदपुर निवासी खानचंद्र की पुत्री माया का विवाह 16 अप्रैल 2001 को कनौरा  (बाजपुर) निवासी राकेश के साथ हुआ था। उसकी दूसरी बहन का विवाह खड़कपुर देवीपुरा निवासी सत्यभान से हुआ है। अपनी बहन के कहने पर माया परिवार के साथ काशीपुर आ गई। करीब छह साल पहले 25 गज जमीन लेकर उसने एक कमरे का मकान बना लिया। इस दौरान माया कुछ गलत महिलाओं की संगत में पड़ गई, जिससे उसके शौक बढ़ गए। माया ने रेखा, जानकी एवं कुछ अन्य महिलाओं के साथ गिरोह तैयार कर लिया। राकेश का मौसेरा भाई इंद्रपाल भी छह माह पहले उसके घर आकर रहने लगा। इंद्रपाल भी इन महिलाओं के लिए दलाली का काम करने लगा। कचनालगाजी निवासी गुड्डू को भी इन्होंने अपने साथ शामिल कर लिया। माया एवं जानकी के पति उनके इस धंधे का विरोध करते थे, जिसे लेकर उनके बीच मारपीट एवं विवाद होता रहता था। अपनी सहेली जानकी के पति धर्मेंद्र को सबक सिखाने के लिए दो दिन पहले रेखा ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि माया के कहने पर पहले भी दो बार राकेश की हत्या करने की साजिश रची जा चुकी है, लेकिन सफलता नहीं मिली।


मौसा की सुपुर्दगी में दिए गए तीनों बच्चे
काशीपुर। राकेश की हत्या के बाद पुलिस ने उसके मकान में ताला लगा दिया है। पिता की हत्या में मां का हाथ होने के कारण तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पुलिस ने फिलहाल बच्चों को राकेश के साढ़ू सत्यभान की सुपुर्दगी में दे दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed