ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, महिला की मौत, पति घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली रोड पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर से स्कूटी पर सवार एक महिला की जहां मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उनकी नवासी मामूली रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय निवासियों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से परिजन सदमे में हैं।
तहसील बहेड़ी के ग्राम पूरनिया निवासी वेद पाल सेमीखेड़ा चीनी मिल के कर्मचारी हैं। शुक्रवार को वेदपाल और उनकी पत्नी सुनीता अपनी नवासी के जन्मदिन की पार्टी में रुद्रपुर की इंद्रा कॉलोनी गए थे। शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी सुनीता और चार वर्ष की नवासी के साथ स्कूटी (यूपी25 बी डब्लू 3562) से पुरनिया लौट रहे थे। हाइवे पर सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया।
दुर्घटना में सुनीता (46) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वेदपाल घायल हो गए, उनकी नवासी बाल-बाल बच गई। राहगीरों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत बताया। इस बीच पूरनिया से परिजन और रुद्रपुर से रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लेेकर चालक की तलाश शुुरू कर दी है। मृतका की तीन बेटियां और तीन बेटे हैं।