{"_id":"575eb7ae4f1c1bbb6411be90","slug":"witness-was-tried-to-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह की हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाह की हत्या का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
गवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को दिनदहाड़े कार में सवार कुछ हमलावरों ने धारदार हथियार से एक शख्स की गर्दन काटने की कोशिश की। हमले में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति हत्या के एक मामले का गवाह है।
विज्ञापन
खेड़ा बस्ती निवासी शोएब खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके चाचा खलील खां की पूर्व में हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में खेड़ा निवासी मोहम्म्द मियां, अलीम और खजूरिया रामपुर निवासी इमामी के खिलाफ बिलासपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से सभी आरोपी जेल में हैं। वर्तमान में मामला कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
शोएब के अनुसार उसके पिता महमूद खां भी मुकदमे में गवाह हैं। तहरीर में कहा कि हत्यारोपी पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शोएब का आरोप है कि सोमवार सुबह उसके पिता महमूद खां बाजार जा रहे थे, तभी कार सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके पिता के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शोरशराबा होने पर हमलावर फरार हो गए। घायल महमूद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी चिंताजनक हालत देखते हुए रेफर कर दिया गया। फिलहाल महमूद का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।