{"_id":"cce7289aac41213626941a32bf655165","slug":"village-society-put-soil-on-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि पर मिट्टी डालने पर विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम समाज की भूमि पर मिट्टी डालने पर विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम समाज की भूमि पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद हो गया। बाद में ग्रामीणों के एक समुदाय के लोगों ने भाजपा नेताओं की अगुवाई में थाना पुलभट्टा थाने का घेराव किया। जहां पर दोनों पक्षों की रजामंदी पर प्रशासनिक अधिकारियों ने यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया।
ग्राम भंगा में गांव के प्राइमरी स्कूल के सामने ग्राम सभा की 11 बीघा जमीन है। 15 फरवरी को ग्राम भंगा को गांव के एक समुदाय के लोगों ने यहां पर मिट्टी का भराव शुरू किया तो दूसरे समुदाय ने विरोध जताया शुरू कर दिया। इससे दोनों समुदायों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इस मामले को लेकर लोग जिलाधिकारी के पास पहुंचे तो जिलाधिकारी ने एसडीएम विजय जोगदंडे को गांव भेज दिया। एसडीएम ने गांव से सरकारी भूमि से मिट्टी हटाने के निर्देश दिए। बाद में दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ 107/116 की कार्रवाई भी की गई। इस दौरान वहां से मिट्टी ना उठाए जाने से एक समुदाय के लोगों ने भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विवेक सक्सेना के नेतृत्व में थाना पुलभट्टा पहुंच कर धरना शुरू कर दिया। मांग उठाई कि सरकारी भूमि से मिट्टी हटवाई जाए। सूचना मिलते ही एसडीएम विजय कुमार व सीओ जेआर जोशी थाना पुलभट्टा पहुंच गए और ग्रामीणों से बात की। बाद में अधिकारियों ने दूसरे पक्ष के लोगों को भी थाने बुलवा लिया। यहां पर दोनों पक्षों के बीच सहमति पर मिट्टी को उठाने की बात तय की गई। इसके बाद ग्रामीण एसडीएम व सीओ के साथ मिट्टी हटवाने के लिये गांव पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वहां पर एक समुदाय की महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर एसडीएम ने बताया कि फैली हुई मिट्टी को इकट्ठा करके यथास्थिति बनाए रखने की बात तय की गई है। एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर गांव में एक सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है। धरना देने वालों में भाजपा नेता मनमोहन सक्सेना, दिनेश भाटिया, पूरन लाल गंगवार, प्रेम सिंह, तिरमल प्रसाद गंगवार, बहम कुमार शर्मा, सुरेंद्र सागर आदि मौजूद थे।