{"_id":"58961f474f1c1bda17e821b9","slug":"vehicle-lifter-arm-climbed-five-stolen-bikes-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर हत्थे चढ़ा, चोरी की पांच बाइकें बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर हत्थे चढ़ा, चोरी की पांच बाइकें बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
चाोर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। पकड़ा गया चोर पूर्व में भी वाहन चोरी में जेल जा चुका है। जिस गिरोह के साथ मिलकर वह काम करता था उसके अन्य सदस्य पूर्व में ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। वाहन चोर को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
एएसपी के मार्गदर्शन में शुक्रवार देर शाम ट्रांजिट कैंप थाने के एसओ सुशील कुमार तीन पानी डैम के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध बाइक चालक केशवगढ़ कालोनी गुमचैय्या थाना गदरपुर निवासी बिक्कू विश्वास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई तो उसके पास से बरामद बाइक चोरी की निकली। इस बाइक को वह बेचने के लिए ले जा रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सिडकुल किच्छा हाइवे के किनारे जंगल से चोरी की चार अन्य बाइकें भी बरामद की।
विज्ञापन
एसएसपी सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एवं एएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि बरामद की गई बाइकों में से दो बाइकें रुद्रपुर, दो किच्छा और एक बरेली से चुराई गई है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया वाहन चोर पूर्व में भी वाहन चोरी में जेल जा चुका है। इसके साथियों को मार्च 2016 में पुलिस ने इसके साथियों को चोरी की 11 बाइकों से साथ गिरफ्तार किया था। तब से यह फरार चल रहा था। पकड़ा गया चोर पेंटर का काम करता है। उसके खिलाफ रुद्रपुर, सितारगंज और गदरपुर थानों में चोरी के कुल 6 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में एसओ सुशील कुमार के अलावा एसओजी जी दरोगा जसवंत सिंह, एसआइ प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, दिनेश पपोला, प्रवीण गोस्वामी, सतेंद्र सुयाल, एवं प्रदीप नेगी आदि शामिल हैं।