{"_id":"5c61c535bdec224d04453ec8","slug":"us-nagar-police-did-not-find-44-wanted-criminals-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव नजदीक, 44 इनामी बदमाशों का पता नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोकसभा चुनाव नजदीक, 44 इनामी बदमाशों का पता नहीं
Tue, 12 Feb 2019 12:25 AM IST
अरुण कुमार
धन सिंह बिष्ट अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
धन सिंह बिष्ट अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Published by: अरुण कुमार
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand police
विज्ञापन
कुछ ही दिनों बाद लोकसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा और पुलिस प्रशासन के पास गंभीर अपराधों को अंजाम देकर फरार चल रहे 44 इनामी बदमाशों की कोई खबर नहीं है। फरार चल रहे इन बदमाशों में ढाई और पांच हजार के साथ ही 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश खीम सिंह बोरा भी शामिल है, जिसने जिले में माओवादी गतिविधियों को अंजाम दिया था। फरार चल रहे इन बदमाशों में ऊधमसिंह नगर जिले के 11, यूपी के 26, पश्चिम बंगाल, बिहार और अल्मोड़ा का एक-एक और राजस्थान के चार इनामी शामिल हैं।
कुछ समय बाद ही लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पुलिस प्रशासन अपराधियों की धरपकड़ करने के साथ ही उनके खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई करता है। अपराध की दृष्टि से बेहद संवेदनशील जाने जाने वाले ऊधमसिंह नगर में 44 ऐसे बदमाश पुलिस रिकॉर्ड में हैं, जो गंभीर अपराधों को अंजाम देकर फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इनकी धरपकड़ के लिए इन पर एक से पांच हजार रुपये तक इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले के माओवादी खीम सिंह बोरा पर शासन की ओर से 50 हजार का इनाम रखा गया है। बोरा ने ऊधमसिंह नगर में माओवादी गतिविधियों को अंजाम देने के साथ ही माओवादियों को प्रशिक्षण दिया था।
विज्ञापन
यहां बता दें कि फरार चल रहे 44 इनामी बदमाशों में एक हजार का एक, पांच हजार के 11, ढाई हजार के 31 और 50 हजार का एक बदमाश शामिल है। इनमें से 11 बदमाशों पर डीआईजी, 32 पर एसएसपी और एक पर शासन की ओर से इनाम घोषित किया गया है। सभी बदमाशों पर इनामी राशि एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक की है।