फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UP MLA's attempt to factory in Rice Mill, firing

यूपी के विधायक की राइस मिल में चोरी का प्रयास, फायरिंग 

Sun, 03 Feb 2019 12:30 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
UP MLA's attempt to factory in Rice Mill, firing
राइस मिल के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई कर्मचारी की तस्वीर।  - फोटो : amar ujala

यूपी के विधायक कमलेश शुक्ला की किच्छा रोड स्थित राइस मिल में बीती रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। बदमाश अपने मनसूबे में कामयाब हो पाते, इससे पहले ही विधायक को इसकी भनक लग गई। विधायक की सूचना पर पहुंचे उनके साथियों ने हवाई फायरिंग शुरू की तो तीन बदमाश फरार हो गए, जबकि मिल के ही एक कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए कर्मचारी से पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन


यूपी स्थित रामपुर देविरया के विधायक कमलेश शुक्ला की किच्छा रोड स्थित शुक्ला फार्म में राइस मिल है। सुरक्षा के लिए विधायक ने मिल के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगाए हैं और कैमरों का लिंक अपने घर की स्क्रीन से भी किया है। शुक्रवार रात को मिल के सीसीटीवी में कुछ लोग मिल के अंदर जाते दिखे। विधायक कुछ समझ पाते इससे पहले ही कैमरे बंद हो गए।
विज्ञापन


मिल में डकैतों के घुसने की आशंका पर विधायक ने अपने कुछ साथियों को मिल में भेजा। वहां उनके साथियों ने बदमाशों को भगाने के लिए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इधर, पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिल में दबिश देकर मिल में ही काम करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पकड़े गए युवक का कहना है कि वह पानी पीने के लिए मिल के अंदर गया था। पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि पकड़ा गया कर्मचारी ही चोरी की नीयत से मिल के अंदर घुसा था। अन्य किसी के मिल में नहीं होने से इसे डकैती नहीं माना जा सकता है। मिल स्वामी की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बोरे से ढक दिए थे सीसीटीवी 
विधायक की राइस मिल में चोरी के इरादे से घुसे कर्मचारी ने खुद को नजर में आने से बचाने के लिए पहले मिल में पड़े बोरों से सीसीटीवी को ढक दिया। बाद में हवाई फायरिंग होने के बाद खुद को बचाने के लिए मिल के अंदर ही एक कोने में छिप गया। अगर फायरिंग नहीं होती तो कर्मचारी मौके से फरार भी हो सकता था। हालांकि अभी यह भी साफ नहीं हो पाया है कि मिल में कितने लोग घुसे थे। 

डकैती की सूचना पर पहुंची दो थानों की फोर्स 
शुक्रवार देर रात करीब दो बजे पुलिस को विधायक की मिल में डकैतों के घुसने की सूचना मिली तो एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, कोतवाल केसी भट्ट और ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी बीडी जोशी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। लेकिन मौके पर मिल में डकैती जैसा कोई मामला पुलिस के सामने नहीं आया। 


फायरिंग करने वालों के असलहों की भी होगी जांच 
रुद्रपुर। यूपी के विधायक की राइस मिल में किए गए चोरी के प्रयास की जहां पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है, वहीं मौके पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। बताया जा रहा है कि मिल में डकैती की आशंका पर पहुंचे लोगों द्वारा मौके पर करीब दस से अधिक राउंड फायरिंग किए गई, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैली। इसकी जांच के लिए पुलिस मौके पर मौजूद लोगों के असलहों की जांच करेगी। एसएसपी बरिंदर जीत सिंह का कहना है कि चोरी का प्रयास करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है लेकिन इस तरह से खुलेेआम फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाने वालों की भी जांच की जाएगी और जांच में गलत पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed