फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uncontrollable tractor trolley crushed the innocent, death

बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को कुचला, मौत

Fri, 11 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 11 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor trolley crushed the innocent, death
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

चार साल की मासूम को स्कूल से लेकर लौट रही मां की स्कूटी को बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्राली मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर निवासी व्यक्ति की बताई गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को डॉ. हरिओम पांडे अस्पताल के सामने स्थित कालोनी निवासी शैलेंद्र की पत्नी पिंकी सेंट मेरी स्कूल में एलकेजी में पढ़ रही अपनी पुत्री ध्रुविका उर्फ पीहू (4) को रोजाना की तरह स्कूल से स्कूटी पर लेकर घर आ रही थी। इस दौरान उसे पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे पीहू ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गई। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पीहू अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी। पीहू की मौत के सदमे से उसके दादा वीर सिंह, माता पिंकी बेहोश हो गए। नागरिकों ने स्कूल छुट्टी के समय भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग कई बार कर चुके हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नही दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई नही हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed