फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two young man found injured along the railway track, one died later 

पटरी किनारे घायल मिले दो युवक, एक की मौत

Fri, 16 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 16 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two young man found injured along the railway track, one died later 
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं कॉलोनी के दो युवकों की जमकर पिटाई करने के बाद अधमरी हालत में रेलवे पटरी पर फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी ले जाते समय एक युवक ने दम तोड़ तोड़ दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक घरों में रंगाई पुताई का काम करता था। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद दोस्तों ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन युवकों को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा रखा है। 

विज्ञापन


बुधवार आधी रात को कुमाऊं कालोनी निवासी रिंकू (30) पुुत्र मदनलाल और शिव कुमार उर्फ शिवा (22) लहूलुहान हालत में कॉलोनी के पास पटरी किनारे लहूलुहान हालत में पड़े थे। परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों की हालत नाजुक होता देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों को हल्द्वानी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में शिवा ने दम तोड़ दिया। रिंकू को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पटरी के पास ही लकड़ी के टाल पर रिंकू और शिवा अपने कॉलोनी के ही दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद उनका दोस्तों से विवाद हुआ। दोस्तों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर मरने के लिए पटरी में फेंक दिया। बृहस्पतिवार को घटना की सूचना मिलने पर एसएसआई लाखन सिंह, एसआई प्रहलाद बिष्ट और एनएस रावत मौके पर पहुंचे। एसआई प्रहलाद बिष्ट ने बताया कि पटरी और उसके आसपास खून पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि रात में दोनों युवकों के साथ कौन लोग मौजूद थे। शिवा की मौत हो चुकी है, जबकि घायल रिंकू के होश में आने के बाद ही घटना और उसमें शामिल लोगों के बारे में पता चल सकेगा। शक के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली में लाया गया है। वे घटना में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस के पास किसी की तरफ से तहरीर नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed