{"_id":"592727cf4f1c1be45b53759e","slug":"two-year-old-innocent-kidnaped-from-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से दो साल का मासूम अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार से दो साल का मासूम अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Fri, 26 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों संग बाजार आई एक महिला के दो साल के बेटे का एक बाइक सवार ने अपहरण कर लिया। महिला ने बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। महिला ने अपने पड़ोसी को बुलाकर बाइक सवार की खोज की, लेनि वह नहीं मिला। बदहवास महिला ने आईटीआई थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
मोहल्ला कविनगर निवासी सरिता देवी बृहस्पतिवार को अपनी एक पांच साल की बेटी और दो साल के बेटे अभिनव को लेकर सामान खरीदने बाजार आई थी। वह नगर निगम और कोतवाली के बीच वह बच्चों की जिद पर उन्हें आइसक्रीम खिलाने के लिए रुकी। इसकी बीच बाइक सवार एक व्यक्ति सरिता के पास खड़े अभिनव को बाइक में आगे बैठाकर भाग गया।
विज्ञापन
सरिता ने उसका पीछा किया, लेकिन वह उसे नहीं पकड़ सकी। इस दौरान उसने मोबाइल फोन से अपने पड़ोसी को सूचना दी। इस पर पड़ोसी बाइक लेकर मौके पर पहुंचा। महिला ने बाजपुर रोड पर अपहरणकर्ता को खोजने की कोशिश की, लेकिन बच्चा नहीं मिला।
विज्ञापन
बदहवास महिला रोती हुई आईटीआई थाना पहुंची और थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान को घटना की जानकारी दी। सरिता ने बताया कि बच्चों को आइसक्रीम दिला रही थी। इसी दौरान एक स्पलेंडर बाइक में सवार व्यक्ति उसके दो साल के बेटे अभिनव को उठाकर ले गए। घटना मुख्य बाजार की होने के चलते आईटीआई थाना प्रभारी चौहान ने एसएसआई विरेंद्र रमौला को घटना की जानकारी देते हुए महिला को कोतवाली भेज दिया।
घटना के पीछे पति का हाथ होने का शक
सरिता ने बताया कि उसका अपने पति से बीते दो तीन माह से झगड़ा चल रहा था। दो दिन पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया था। बताया कि पति दोनों में से एक बच्चे को अपने पास रखने की बात करता था। उसने पति पर बच्चे को ले जाने का शक जताया।
फोन से बच्चे की अपहरण की जानकारी मिली थी। लेकिन पीड़ित महिला कोतवाली नहीं पहुंची।
विरेंद्र रमौला, एसएसआई, काशीपुर कोतवाली।
घटना के पीछे पति-पत्नी का विवाद सामने आया है। महिला को आईटीआई थाना से कोतवाली भेजा गया था लेकिन महिला कोतवाली नहीं पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी, काशीपुर।