{"_id":"5c38e410bdec2273aa6b9c30","slug":"two-women-muder-case-solved-in-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद बहू की हत्या, पत्नी ने देखा तो उसे भी मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद बहू की हत्या, पत्नी ने देखा तो उसे भी मार डाला
Sat, 12 Jan 2019 12:14 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो।
Published by: विपिन कुमार
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस हिरासत में घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी
- फोटो : amar ujala
नगर के एक वार्ड में दो महिलाओं की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ससुर ने ही रेप के बाद बहू की हत्या कर दी। पत्नी ने देखा को आरोपी ने उसे भी मार डाला। शुक्रवार को पुलिस और एसओजी की टीम ने आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली में एसएसपी बरिन्दरजीत सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर की शाम को नगर के एक वार्ड में सास-बहू के शव घर से बरामद हुए थे, जिनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। एसएसपी ने बताया कि मामले में मृतक महिला के पुत्र ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बताया कि घटना के दिन जब वह शाम को घर पहुंचा तो उसने शराब पी रखी थी। उस समय घर में बहू अकेली थी। नशे में उसने बहू के साथ बलात्कार किया और भेद खुलने के डर से उसने घर में पड़ी प्रेस की तार से बहू की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि इस बीच उसकी पत्नी आ गई तो उसने अपनी पत्नी का भी गला घोंट दिया और फरार हो गया। उसने बताया कि वह इसके बाद जयपुर और भरतपुर गया। इतने दिन वहीं बस अड्डे पर रहा। इसके बाद वह जब रुद्रपुर आया तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसकी पत्नी के एक जोड़ी कुंडल और बहू का मंगलसूत्र बरामद कर लिया।
टीम को नकद इनाम
एसएसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है। कोतवाल मोहन चंद पांडे ने बताया कि अतिरिक्त साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
टीम में शामिल एसओजी और पुलिस कर्मी
किच्छा। सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल मोहन चंद पांडे, एसआई सतपाल सिंह पटवाल, नवीन बुधानी, कांस्टेबल इरशाद उल्ला, सुरेश बिष्ट, माधो सिंह, कुलदीप आर्य, एसओजी के प्रभारी उमेश मलिक, प्रकाश भगत, देवेंद्र कन्याल, दिनेश चंद्र, संजय धोनी, महिला कांस्टेबल तारा कोंरगा शामिल थे।