{"_id":"5cba1325bdec22145274c215","slug":"two-people-who-used-to-change-money-from-atm-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर खाते से रुपये उड़ाने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर खाते से रुपये उड़ाने वाले दो गिरफ्तार
Fri, 19 Apr 2019 11:57 PM IST
yashwant yashwant
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: yashwant yashwant
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस की हिरासत में एटीएम बदलकर ठगी करने वाले आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
रुपये निकालने में मदद करने के बहाने एटीएम बदलकर खाते से रकम उड़ाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने लोगों के खाते से निकाली गई रकम के साथ ही एक एटीएम और दो चाकू भी बरामद किए हैं।
ट्रांजिट कैंप विवेकनगर निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि बीती 16 अप्रैल की शाम को वह चामुंडा मंदिर के पास स्थित एक एटीएम में रुपये निकालने के लिए पहुंचा था। वहां उसने एटीएम कक्ष में पहले से खड़े एक युवक से रुपये निकालने में मदद मांगी। इसी दौरान युवक ने उसका एटीएम बदलकर उसके खाते से आठ हजार निकाल लिए। राजीव की तहरीर पर सीओ सिटी हिमांशु शाह के नेतृत्व में आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने बुधवार देर रात एटीएम से ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम चंद्रशेखर निवासी जैरेया लक्ष्मणपुर थाना जेठवाड़ा जिला प्रतापगढ़ (यूपी) और दीपक निवासी जयनगर थाना दिनेशपुर बताया। दोनों के पास से पुलिस ने लोगों के खातों से निकाली गई 14 हजार की रकम के साथ ही एक एटीएम कार्ड और दो चाकू भी बरामद किए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पहले भी चोरी के मामले में थाना ट्रांजिट कैंप और दिनेशपुर से जेल जा चुके हैं। टीम में एसआई दिनेश सिंह, कांस्टेबल उमेश पंत, गोपाल गिरी, नीरज भोज और नरेश जोशी शामिल रहे।