फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two Munna Bhai teaching  in the schools on the mercy of the department

विभाग के रहम पर स्कूलों में पढ़ा रहे दो मुन्ना भाई

Wed, 08 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 08 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के रहमो करम पर दो शिक्षक फर्जी तरीके से नौकरी पर लगे हैं और विभाग द्वारा उन्हें हर माह तनख्वाह भी दी जा रही है। इन फर्जी शिक्षकों में पूर्वांचल के शिक्षक ने गढ़वाल में तैनात एक शिक्षक के नाम पर 26 बरस पहले नौकरी पाई, तो दूसरे ने बीटीसी का प्रमाण पत्र फर्जी लगाया है। जो 16 सालों से यहां तैनात हैं। विभाग में शिकायत होने के बाद भी इन शिक्षकों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय अधिकारी जांच के नाम पर इनकी फाइलों को दबाए बैठे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के ऊधम सिंह नगर जिले में तमाम शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी हासिल की है। इनमें से सबसे अधिक लगभग छह शिक्षक सितारगंज ब्लॉक के विभिन्न सरकारी स्कूलों में तैनात थे। बीते दिनों शिक्षा विभाग की जांच में चार फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त भी किया गया। लेकिन, दो शिक्षक आज भी नौकरी कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो इन दो शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी हुई है। लेकिन, विभाग के रहमो करम पर इनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

  
सितारगंज ब्लॉक के एक स्कूल में पूर्वांचल का शिक्षक तैनात है। जिसने गढ़वाल मूल निवासी चमोली जनपद में तैनात शिक्षक के नाम पर एक जनवरी 1991 में शिक्षक की नौकरी पाई। वह 2003 से यहां एक स्कूल में पढ़ा रहा है। इसके अलावा एक शिक्षक का बीटीसी प्रमाण पत्र फर्जी है। इस संबंध में विभाग से जांच रिपोर्ट नहीं मिलने की बात कहता है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी। दो साल से विभाग जांच में लगा है। लेकिन, अभी तक जांच ही पूरी नहीं हो पा रही है। इससे विभाग की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार शिक्षक हो चुके हैं बर्खास्त
ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में तैनात फर्जी शिक्षकों के खिलाफ विभाग ने गहन जांच पड़ताल की थी। इसके बाद विभाग ने जांच में बीटीसी के फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने पर शिक्षक सुधीर कुमार, नरेश कुमार, कृष्ण पाल और शक्तिफार्म के पाड़ागांव के रहने वाले सहायक अध्यापक रमेश कुमार मंडल को बर्खास्त किया था। सुधीर व रमेश हाइकोर्ट चले गए। हाइकोर्ट ने सुधीर को राहत देते हुए बर्खास्तगी पर स्टे दे दिया और जिला मुख्यालय अटैच करने के आदेश दिए। जबकि, रमेश मंडल के मामले में हाइकोर्ट ने विभाग से काउंटर रिपोर्ट मांगी है। ब्यूरो


 गढ़वाली मूल के शिक्षक के कागजातों पर पूर्वांचल के शिक्षक द्वारा नौकरी करने और एक अन्य टीचर के फर्जी बीटीसी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने का मामला संज्ञान में नहीं है। विभाग अगर, जांच कर रहा होगा तो जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। डीसी सती-जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक), ऊधम सिंह नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed