फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two girls injured by security guard's bullet

सिक्योरिटी गार्ड की गोली से दो बच्चियां घायल

Tue, 25 Apr 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Tue, 25 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन

टयूशन पढ़कर लौट रहीं दो छात्राएं सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से निकले छर्रे से घायल हो गईं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टर एक बच्ची के पैर की हालत नाजुक बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


रेशमबाड़ी निवासी विजय पाल पुत्र हरप्रसाद बजाज कंपनी में श्रमिक है। सोमवार शाम विजय की 11 वर्षीय बेटी सोनी और 10 वर्षीय खुशी पास ही से टयूशन पढ़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दूधिया नगर निवासी बाबूराम की बंदूक का फीता टूट गया और जमीन पर गिरते ही बंदूक का ट्रिगर दब गया। 
विज्ञापन


बंदूक से निकले छर्रे सोनी और खुशी के पैरों में लग गये, जिससे वे घायल होकर गिर पड़ीं। बाबूराम ने आसपास के लोगों की मदद से बालिकाओं को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड बाबूराम को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबूराम का कहना है कि वह शहर के गुरुनानक ज्वैलर्स की दुकान में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करता है। सोमवार को वह अपनी डयूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रेशमबाड़ी के पास पहुंचने पर उसके कंधे पर टंगी बंदूक का फीता टूटा और वह जमीन पर गिर गई और लोडेड होने के कारण उसमें से कारतूस निकले, जिसके छर्रे बच्चियों के पैरों में लग गए। फिलहाल पुलिस बाबूराम से और पूछताछ कर रही है। डाक्टरों के अनुसार सोनी खतरे से बाहर है, जबकि खुशी के पैर की हालत नाजुक है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed