{"_id":"5ada36894f1c1b56098b58d4","slug":"two-died-in-road-accident-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल रोड पर एक छोटा हाथी वाहन और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में छोटा हाथी के चालक की मौत हो गई, जबकि गाजियाबाद निवासी कैंटर चालक की हालत नाजुक बनी है। वहीं बृहस्पतिवार देर रात हुए हादसे में वनकर्मी की मौत हो गई।
शुक्रवार दोपहर गांधीनगर दिनेशपुर निवासी विप्लव कुमार (24) पुत्र बबलू मिस्त्री अपने छोटा हाथी (यूपी26टी0016) में सामान लेकर सिडकुल की किसी फैक्ट्री में छोड़ने आया था। सामान छोड़ने के बाद वह विप्लव सुपरटेक कॉलोनी से होता हुआ हाइवे पर आ रहा था तो हल्द्वानी की ओर से आ रहे कैंटर (डीएल01एलएस1169) से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद विप्लव छोटा हाथी में ही फंस गया। वहीं मोदीनगर गाजियाबाद निवासी कैंटर चालक तेजवीर (50) भी हादसे में घायल हो गया।
हाइवे से गुजर रहे डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने सुरक्षाकर्मियों की मदद से गाड़ी में फंसे विप्लव को बाहर निकाला और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जांच के बाद डॉक्टरों ने विप्लव को मृत घोषित कर दिया। तेजवीर की हालत चिंताजनक है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
उधर, तिकोनिया हल्द्वानी निवासी हरीराम (57) पुत्र हंसराम वन विभाग में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार रात को वह किसी काम से रुद्रपुर आए थे। काशीपुर रोड पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घायल वन कर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव हल्द्वानी ले गए। समाचार लिखने तक मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।