फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Turtles caught smuggling were brought from Pilibhit

पीलीभीत से तस्करी कर लाए गए कछुए पकड़े

Wed, 23 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 23 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Turtles caught smuggling were brought from Pilibhit
कछुए - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत से तस्करी कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के 31 कछुओं पुलिस ने पकड़  लिए। पुलिस ने तस्कर को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद कछुओं की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह गश्त के दौरान सिडकुल पुलिस को मुखबिर ने कछुओं की तस्करी होने की सूचना दी। इस पर एसएसआई अशोक कुमार के निर्देश पर सिडकुल चौकी इंचार्ज कमल सिंह कोरंगा ने मय पुलिस बल के बंदरिया चौक पर घेराबंदी की और सघन चेकिंग अभियान चलाया। यहां पुलिस टीम ने बोरे में भरे दुर्लभ प्रजाति के 31 जिंदा कछुए लेकर जा रहे उकरौली गांव के राजकुमार पुत्र  निर्मल सरकार को धर दबोचा और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन



 सिडकुल चौकी इंचार्ज कोरंगा ने बताया कि पूछताछ में तस्कर ने पीलीभीत से कछुओं की तस्करी करना कबूला है। तस्कर राजकुमार यहां कछुओं को बेचने के लिए लाया था। इनकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपए है। बताया कि तस्कर के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 2/9/39 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे खटीमा कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे हल्द्वानी जेल भेज दिया गया है। टीम  में शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज केजी मठपाल, कांस्टेबल जीवन जोशी व राजेंद्र  प्रसाद आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed