फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Truck crushes boy, death

ट्रक ने बालक को कुचला, मौत

Sat, 17 Jun 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Truck crushes boy, death
सचिन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

हाइवे स्थित जीजीआईसी के पास उपखनिज से भरे दस टायरा ट्रक ने सड़क क्रास कर रहे आठ वर्षीय मासूम को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और हेल्पर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
शनिवार को गांव रामजीवनपुर नई बस्ती निवासी राजपाल का पुत्र सचिन (08) गांव के बच्चों के साथ हाइवे स्थित पेड़ से जामुन तोड़ने जा रहा था। सड़क पार करते समय उपखनिज से भरे दस टायरा ट्रक संख्या (यूपी38टी/8585) ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता राजपाल, माता आशा देवी रिश्तेदारी में बाजपुर गए थे। सूचना पर दंपति तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक बहन और दो भाई हैं। सचिन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। मृतक का पिता राजपाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। छोटे भाई की मौत होने पर विशाल बेहोश हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। 
विज्ञापन



सड़क किनारे खड़ी ट्राली से भिड़ा कैंटर, आठ घायल

गदरपुर मार्ग पर महतोष के पास शनिवार तड़के सड़क किनारे खड़ी मजदूरों से भरी ट्राली को बेकाबू कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गदरपुर मार्ग पर इन दिनों बीएसएनएल की फाइबर केबल बिछाने का काम चल रहा है। कई मजदूर इस काम पर लगे हैं। शुक्रवार रात काम निपटाने के बाद कई मजदूर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली पर ही सो गए। तड़के तेज गति से आ रहे मक्का भरे कैंटर (यूके03सीए0095) ने ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल श्रमिकों को ट्रॉली से बाहर निकाला। हादसे में ग्राम धनपुरिया सीतापुर यूपी निवासी रामलाल पुत्र श्रीकृष्ण, नीरज पुत्र रामकुमार, राजेश पुत्र बृजवासी, मुकेश पुत्र लक्ष्मण, शिव कुमार पुत्र रामखिलावन और अवध राम पुत्र भगवती के अलावा कैंटर में सवार ग्राम दहला नानकमत्ता निवासी गुरमीत सिंह पुत्र अवतार सिंह और चरन सिंह घायल हो गए। इसके अलावा कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। घायलों में रामलाल और चरन सिंह की हालत गंभीर बताई गई है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed