{"_id":"59fcbddb4f1c1b60678b9027","slug":"truck-caught-fire-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर दौड़ रहा ट्रक आग की लपटों से घिरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर दौड़ रहा ट्रक आग की लपटों से घिरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर आग से जलता ट्रक का सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रहा रद्दी भरा ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। चलते ट्रक में आग की लपटें उठती देख हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर 12 बजे मनोज वर्क्स दिल्ली का चालक बाबूराम ट्रक (एचआर55एस-0397) में रद्दी कागज लेकर खटीमा की किसी फाइबर कंपनी में जा रहा था। रामपुर रोड स्थित एसएसपी आवास के पास पहुंचने पर अचानक ट्रक के पीछे रखे रद्दी के बंडलों से आग की लपटें उठने लगी। बाबूराम को इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
ट्रक के पांच सौ मीटर आगे बढ़ने के बाद जब आग अगले हिस्से तक पहुंची तो उसकी तपिश से बाबूराम को आग का पता चला। आनन-फानन में ट्रक को खड़ा कर उसने छलांग लगा दी। ट्रक से आग की लपटें उठती देख हाइवे पर राहगीरों में भी दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के दो वाहनों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे पर यातायात बाधित रहा। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्थित किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन