{"_id":"57e0354b4f1c1b190aa8390b","slug":"treason-case-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष की फेसबुक पर अपलोड फोटो पर युवक को पाकिस्तान के पक्ष में टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया और खटीमा पुलिस के हवाले कर दिया। जांच खटीमा के कोतवाल बीएल विश्वकर्मा को सौंपी गई है। विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार को तहरीर दी, जिसमें कहा रविवार की देर शाम जम्मू में सेना के जवानों पर आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान के नवाज शरीफ का पुतला फूंका था। उसकी फोटो फेसबुक पर अपलोड की थी। आरोप लगाया कि फेसबुक यूजर मोनिस अहमद ने उनकी फोटो पर भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में टिप्पणी की।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने आरोपी मोनिस के खिलाफ देशद्रोह की धारा 124 (1) और 67 (1) आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के बाद युवक शहर का ही निकला, जिस पर पुलिस ने युवक की दुकान पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जांच खटीमा कोतवाल कर रहे है, जिस कारण मुकदमा दर्ज कर युवक को खटीमा पुलिस के हवाले किया गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इधर, आरोपी के पिता इकबाल अहमद ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र भेजकर बेटे को निर्दोष बताया। कहा उनके पुत्र की फेसुबक आईडी से शरारती तत्व द्वारा यह टिप्पणी लिखी गई है।