{"_id":"5818db8b4f1c1bad31436746","slug":"transport-workers-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों पर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के कर्मचारी पर फायरिंग कर दी। जिससे कर्मचारी व उसका साथी घायल हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने कोतवाली में देर रात हंगामा काटा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की हैं।
विज्ञापन
सतपाल सिंह निवासी ग्राम मजरा मिलख बरेली रोड पर स्थित इन्दौर ट्रांसपोर्ट में काम करता है। बीती रात जब सतपाल ट्रांसपोर्ट बंद कर रहा था कि जीप पर सवार होकर आए चार लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इससे सतपाल व उसके साथी वीरेंद्र को छर्रे लगे। बाद में दोनों को अस्पताल लाया गया। सतपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि नौंडाडी निवासी सिमरन, बीरूनगला निवासी गगनदीप, ईश्वरपुर बहेड़ी निवासी मंदीप व उत्तमनगर निवासी अमरीक सिंह आये और उस पर फायरिंग कर दी। बाद में यह लोग धमकियां देकर भा गए। तहरीर में कहा कि ये लोग पहले से ही उससे रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग गये थे। इधर देर रात सतपाल के पक्ष में भाजपाइयों ने कोतवाली में हंगामा काटा। भाजपाइयों के साथ देर रात विधायक राजेश शुक्ला भी कोतवाली पहुंचे थे। कोतवाल पीके शाह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।