{"_id":"571fa8f24f1c1bf571a91879","slug":"three-miscreants-caught-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दबोचे तीन बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर में दबोचे तीन बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पखवाड़े पहले बिंदुखेड़ा से राइस मिलर्स से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी के साथ लूटी गई होंडा सिटी कार जालंधर में बरामद हुई है। जालंधर पुलिस ने कार के साथ तीन बदमाशों को भी दबोचा है। बदमाशों ने कुछ समय पहले ही जालंधर से लूटी स्विफ्ट कार से ही बिंदुखेड़ा में लूट को अंजाम दिया था। पकड़े गए दो बदमाश सगे भाई हैं। सूचना मिलने पर बदमाशों को कस्टडी में लेने के लिए एक टीम जालंधर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
दरअसल बीते 12 अप्रैल को स्विफ्ट सवार पांच बदमाशों ने बिंदुखेड़ा में राइस मिलर्स अर्पित छाबड़ा से तमंचों की नोंक पर साढ़े तीन लाख रुपये और होंडा सिटी कार लूटी थी। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर अर्पित को घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
दो बदमाशों के स्केच भी जारी कर दिए गए थे। सूत्रों के अनुसार लूटकांड में शामिल तीन बदमाशों बड़ी संख्या में असलहों के साथ जालंधर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बदमाशों के कब्जे से अर्पित से लूटी गई कार भी बरामद हुई है। पकड़े गए तीन में से दो बदमाश सगे भाई हैं और तीसरा बदमाश जालंधर का रहने वाला है। लूट में शामिल अन्य दो बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। बदमाशों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उन्होंने जालंधर से स्विफ्ट कार लूटी थी।
विज्ञापन
इसी कार का इस्तेमाल उन्होंने बिंदुखेड़ा की घटना में किया था। आरोपियों पर हत्या सहित आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। उनके पास से पुलिस ने असलहे भी बरामद किए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बरामद कार रुद्रपुर से लूटी होने की बात स्वीकारी तो जालंधर पुलिस ने यूएस नगर पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस की टीम एसआई बीसी रमोला की अगुवाई में जालंधर पहुंच गई।
एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने जालंधर में होंडा सिटी कार की बरामदगी और बदमाशों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बदमाशों को कस्टडी में लेने के लिए पुलिस की एक टीम जालंधर पहुंच चुकी है। बदमाशों से उनके साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
लूटकांड में बिहार का भी एक बदमाश
रुद्रपुर। राइस मिलर्स से लूट करने वाले बदमाशों में एक बिहार का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि जेल में ही पकड़े गए तीनों बदमाशों का बदमाश से संपर्क हुआ था। इतना ही नहीं इसी बदमाश का रुद्रपुर से कनेक्शन भी है। लूटकांड का पूरा प्लान इसी बदमाश द्वारा जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बिहार के रहने वाले बदमाश के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।