फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three arrested with smack

आधा किलो स्मैक के साथ तीन युवक धरे

Fri, 23 Nov 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोे किच्छा।
अमर उजाला ब्यूरोे किच्छा। Updated Fri, 23 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with smack
गिरफ्तार नशे के सौदागरों के साथ पुलिस टीम - फोटो : amar ujala

पुलभट्टा पुलिस ने बरेली से आधा किलो से अधिक स्मैक ला रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी के मुताबिक तीन गिरफ्तार तस्करों में एक ऊधमसिंह नगर जिले में स्मैक का मुख्य सप्लायर है।

विज्ञापन


एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को बहेड़ी की सीमा के पास चेकिंग के दौरान बाइक (यूपी25बीवी9803) को रोका तो बाइक सवार अकरम निवासी फतेहगंज पश्चिमी से 251.80 ग्राम और इकरार 21.73 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बाद में शुक्रवार सुबह जब पुलिस टीम बरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था में लगी थी तो नदेली रोड पर संदिग्ध रूप से जा रहे एक व्यक्ति को रोका गया तो उसके कब्जे से भी 300 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम नन्हे निवासी फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली बताया। तीनों पर एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। टीम में सीओ हिमांशु शाह, एसओ पुलभट्टा विद्यादत्त जोशी, एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट, अशोक सिंह फर्त्याल, प्रकाश चंद्र भट्ट, कैलाश सिंह देव, जीसी पांडे, चंद्र प्रकाश बवाड़ी, नीरज बिष्ट, ललित कुमार, रंजन ब्रजवासी, नरेश चौहान, प्रदीप सिंह बोरा, कमलेश जोशी आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम पर इनाम की बौछार
किच्छा। एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पकड़ी गई नशे की सामग्री की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपये है। नन्हे से पूछताछ के बाद स्मैक बेचने वाले कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र के ओर से स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 5000, एसएसपी की ओर से 2500 और एएसपी की ओर से 1500 रुपये इनाम की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed