फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Then put a dent in Lalpur burglars

लालपुर में चोरों ने फिर लगाई सेंध

Fri, 23 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Then put a dent in Lalpur burglars
चोरी - फोटो : अमर उजाला

लालपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक और दुकान में धावा बोलकर हजारों की नगदी, कंप्यूटर और सात मोबाइल चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


यहां मेन रोड पर प्रिंस अरोरा की अरोरा कम्यूनिकेशन नाम से मोबाइल की दुकान है। प्रिंस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चोर दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। चोरों ने दुकान के गल्ले से 17 हजार की नकदी, एक कंप्यूटर और 7 मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह दुकान में पहुंचने पर दुकान स्वामी को चोरी का पता लगा। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। बता दें इससे पहले यहां भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा के कार्यालय से एक सप्ताह के भीतर दो बार चोरी हो चुकी है। इसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में रोष है। भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री अक्षय अरोरा ने घटना का खुलासा नहीं होने पर कोतवाली में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed