फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The young man killed in majhola

लखीमपुर खीरी के युवक की मझोला में मौत

Sun, 04 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ख्ाटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ख्ाटीमा। Updated Sun, 04 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

पीलीभीत की ओर से आ रही मारुति 800 कार संख्या यूपी 78 एजेड 6139 अनियंत्रित होकर मझोला हल्दी के पास खेत में पलट गई। कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की कार में एक 315 बोर की लाइसेंसी राइफल और 27 गोलियां बरामद हुई। पुलिस के अनुसार राइफल लाइसेंसी है और युवक की है। दुर्घटना रात के 11-12 बजे के बीच की बताई जा रही है।
विज्ञापन


उधर, मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। सत्रहमील चौकी प्रभारी डीएस पांगती को सुबह पांच बजे पीलीभीत रोड पर मार्निंग वाक करने वाले लोगों ने फोन पर बताया कि सड़क के किनारे खेत में एक कार पलटी हुई है और उसमें एक व्यक्ति भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सीधा कर सड़क पर पहुंचाया। पुलिस ने कार सवार की पहचान पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा (40 वर्ष) निवासी नंगापुर थाना हैदराबाद जिला लखीमपुर खीरी के रूप में की। मृतक की कार में एक 315 बोर की लाइसेंसी राइफल और 27 गोलियां बरामद हुई। इसके अलावा कार में कई पेपर भी मिले।

पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन, पत्नी पिंकी मिश्रा, भाई अनुज मिश्रा, मनोज मिश्रा, संजय मिश्रा, बहनोई चंद्रशेखर त्रिपाठी व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।

परिजनों का कहना था कि उनकी यहां किसी से कोई रिश्तेदारी नहीं है। चंद्रशेखर त्रिपाठी ने कहा कि उनके गांव में दो दिन पहले उन पर फायरिंग की गई थी। जिसकी तहरीर बृहस्पतिवार को हैदराबाद थाना पुलिस को दी गई थी। तहरीर में एक व्यक्ति को नामजद कर जान का खतरा बताया था।

घटना के दो दिन बाद यहां उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना होना असंभव है। उन्होंने कहा कि पुष्पेंद्र को मार कर कार सहित यहां फेंका गया है। ताकि हत्या को दुर्घटना बताया जाए।


त्रिपाठी ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर को भी फोन पर बताया कि शव के पास वह तहरीर भी होनी चाहिए जो उन्होंने हैदराबाद थाने में दी थी जो अब नहीं मिल रही।

 इधर कोतवाल अजय ध्यानी ने इसे दुर्घटना बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भी उन्हें मिले हैं। जिन्होंने रात को तेज गति से निकली कार देखी और धमाके की आवाज सुनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed