{"_id":"e4dc1d100266856d3cfab3c18776a57e","slug":"the-two-sides-go-cue-sticks-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी जागरण में खाने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में भिड़ गए। जिस पर पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान दोनों पक्ष के चार लोगों को शंाति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
बुधवार रात गांव भटपुरी निवासी हुकुम सिंह के घर देवी जागरण हो रहा था। तभी उसकी बहू पूनम और उसके मायके वालों ने खाने को लेकर बखेड़ा कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौच, लाठी-डंडे चल गए। जिसमें नंदन सिंह, धर्मेंद्र, पंकज और दूसरे पक्ष के हुकुम सिंह, डालचंद, प्रताप सिंह घायल हो गए। खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्षों ने कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने नंदन सिंह, पकंज, हुकुम सिंह और इंदर पाल को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज पान सिंह ने बताया कि बीते दिन प्रताप सिंह के घर देवी का जागरण था। खाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए।
विज्ञापन