फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The teenager hanged from the fan

किशोरी ने पंखे से लटककर जान दी

Tue, 31 Oct 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Tue, 31 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
The teenager hanged from the fan
ट्रांजिट कैंप के गोविंदनगर में किशोरी के आत्म हत्या के मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के गोविंदनगर में रहने वाली किशोरी ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि भाई से विवाद से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली होगी।

विज्ञापन


मूल रूप से मीरजाफरपुर, बरेली, यूपी का रहने वाला वीरेंद्र सिंह एक साल से अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ गोविंद नगर वार्ड एक में रहता है। वह सिडकुल की किसी फैक्ट्री में काम करता है। उसकी पत्नी लोगों के घरों में साफ सफाई करने का काम करती है। सोमवार की सुबह वीरेंद्र और उसकी पत्नी काम पर निकल गए थे। घर पर उसकी बेटी पूजा (17) अपने दो छोटे भाई और बहन के साथ थी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पूजा ने खुद को कमरे में बंद कर उसमें लगे पंखे पर चुन्नी का फंदा लगाकर झूल गई। पूजा को पंखे में लटका देख भाई-बहन सहम गए और उन्होंने रोते बिलखते पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पूजा के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि पूजा बेहद गुस्सैल प्रवृति की थी। छोटी-छोटी बात पर मरने की धमकी देती थी। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि रविवार की रात पूजा का उसके छोटे भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed