फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The newly married life by hanging in his parents' house

नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

Sat, 02 May 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sat, 02 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The newly married life by hanging in his parents' house

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मोहल्ला लाहोरियान निवासी पूनम मेहरोत्रा के पुत्र अंकुर मेहरोत्रा का विवाह बीते 19 अप्रैल को मोहल्ला आर्यनगर निवासी जयप्रकाश अरोरा की पुत्री वंदना से हुआ था। 20 अप्रैल को रिसेप्शन था। 24 अप्रैल को नवदंपति गोवा चले गए। जहां से वह 28 अप्रैल को लौटे। 29 अप्रैल को परिजन वंदना को हंसी-खुशी मायके ले आए थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शुक्रवार को वंदना अपने मायके में एक कमरे में थी। काफी देर तक बाहर न आने पर जब परिजनों ने देखा तो कमरा अंदर से बंद था। इस पर परिजनों ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो वंदना फांसी पर लटकी हुई थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और वंदना के ससुरालियों को इसकी सूचना दी। ससुरालियों के पहुंचने पर वंदना को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल वीके जेठा, एसएसआई अरुण कुमार और कटोराताल चौकी इंचार्ज अरुण सैनी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसएसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।  पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed